Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मोबाइल चोरी के आरोप में उल्टा लटकाकर पीटा फिर दिया बिजली का झटका

अमानवीय अत्याचार, नाबालक के साथ हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

03 Jun 2025

मोबाइल चोरी के आरोप में उल्टा लटकाकर पीटा फिर दिया बिजली का झटका

कोलकाता। महेशतला के संतोषपुर इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल चोरी के शक में एक नाबालक को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा गया और उसे बिजली का झटका भी दिया गया। इस बर्बरता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
जानकारी के मुताबिक, पीडि़त किशोर उत्तर दिनाजपुर जिले का रहने वाला है। रोजग़ार की तलाश में वह कोलकाता आया था और जिंस पैंट रंगने वाली एक फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री का मालिक शाहेनशाह है। आरोप है कि उसी ने चोरी का इल्जाम लगाकर किशोर को पहले उल्टा लटकाया और फिर उसे करंट देकर प्रताडि़त किया। 
स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने इस पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा। एक चश्मदीद ने बताया कि लड़के को उल्टा लटकाया गया था और उसके शरीर पर बिजली के झटके दिए जा रहे थे। मालिक कह रहा था कि इसने मोबाइल चुराया है। आरोप यह भी है कि इसी फैक्ट्री में पहले भी कई मज़दूरों को पीटा गया है। हालांकि छपते-छपते ने इस वीडियों की प्रमाणिकता की पुष्टी नहीं की हैं। घटना के बाद से आरोपी फैक्ट्री मालिक शाहेनशाह फरार है। नाबालक का भी अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने संतोषपुर के रवींद्रनगर थाने में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 
राज्य बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन तुलिका दास ने कहा कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी को रिपोर्ट तलब की गई है। यह मामला बाल श्रम कानून के उल्लंघन के दायरे में भी आता है। 
पुलिस से पूछताछ कर रही है कि अब तक क्या कार्रवाई हुई है। इस बर्बरता ने राज्य में बाल सुरक्षा और श्रम कानूनों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या कोलकाता जैसे महानगर में भी बच्चों की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है? पुलिस और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मोबाइल चोरी के आरोप में उल्टा लटकाकर पीटा
अमानवीय अत्याचार, नाबालक के साथ हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News